मेरी रूह खो चुकी है और मैं अपने अंदर से लापता हूं।

मुझे लिखना पसन्द है, जब भी मैं कुछ लिखता हूं मुझे पता नहीं होता के मैं क्या लिख रहा हूं; मैं बस लिख लेता हूं;
हर घड़ी मेरे दिमाग़ में कुछ न कुछ चलता रहता है मुझे नहीं पता होता के मेरे दिमाग में क्या चलता है बस इतना पता होता है के कुछ तो चल रहा है;
मैं खुद को सोचने से रोक नहीं पाता, मैं केवल सोचता ही रहता हूं
मैं एक वक्त में काफी कुछ महसूस करता हूं फिर भी मुझे पता नहीं होता के मैं क्या महसूस करता हूं।
मैं अंदर से एकदम ख़ाली हूं;
मेरा खालीपन बाहर आने पर मुझे मजबूर करता है जिस वजह से मैं बिना कुछ सोचे लिखने लगता हु।
मेरी रूह खो चुकी है और मैं अपने अंदर से लापता हूं।

Comments